Deep Breakup Quotes
ब्रेकअप सिर्फ एक रिश्ता खत्म होने का नाम नहीं, बल्कि उन एहसासों का दर्द है जो दिल में हमेशा रह जाते हैं। जब कोई अपना अचानक पराया बन जाए, तब शब्द कम और खामोशी ज़्यादा बोलती है। जब एक रिश्ता टूटता है, तो सिर्फ दो लोग अलग नहीं होते, बल्कि उनके साथ बुने हुए वो अनगिनत ख़वाब, उम्मीदें और आदतें भी बिखर जाती हैं। टूटे हुए दिल की कहानी हर किसी की अलग होती है, लेकिन दर्द हमेशा गहरा होता है।”

छोड़ दिया मैंने भी किसी को परेशान करना
जिसकी खुद मर्जी ना हो बात करने की,
उससे जबरदस्ती क्या करना..!!
हम वो कस्ती है जिसका कोई किनारा ना हुआ,
हम सबके हुए मगर कोई हमारा ना हुआ !!

तुमने मजबूर कर दिया जुदा होने पर
वरना हमें तुम्हारे झूठे प्यार से भी मोहब्बत थी..!
जल्दी टूटने वाले नहीं थे हम,
बस कोई अपना बना कर तोड़ गया !

टूट कर बिखरा था मै, रूठकर चली गयी थी वो,
कई सालों का रिश्ता, पलभर में तोड़ गयी थी वो !
लोग कहते थे की मेरा दिल पत्थर का है,
यकीन मानिए कुछ लोग इसे भी तोड़ गए !

जब कोई किसी का साथ छोड़ता है,
तो सिर्फ आंखें नहीं दिल भी रोता है !
कुछ लोग भरोसे के लिए रोते है
और
कुछ लोग भरोसा करके रोते है !
कभी-कभी दिल नहीं टूटता....
हम खुद टूट जाते हैं।
इसलिए नहीं कि कोई चला गया,
बल्कि इसलिए कि हमने गलत लोगों को
अपनी कीमत तय करने दी ।

दिल तोड़कर वो हंसते हुए चले गए,
हम तन्हाई में रोते रह गए,
सोचा था कि कभी ना छोड़ेंगे साथ,
पर वो हमें अकेला छोड़कर चले गए ।
दिल धोखे में है, और धोखेबाज दिल में....

अब छोड़ने की बारी आई तो लाख कमी निकली मुझ में,
जब पसंद किया था तब कौन सा खुदा थे हम ।
जिंदगी में हिस्सा बनने की चाह थी,
मगर किस्मत ने किस्सा बनाकर छोड़ दिया ।

काश वो पल संग बिताये ना होते,
जिनको याद कर आज ये आंसू आये ना होते,
अगर इस तरह उन्हें मुझसे दूर ही जाना था,
तो इतनी गहराई से दिल में समाये ना होते ।
उसका मिलना तक़दीर में नही था,
वरना मैने क्या कुछ नही खोया उसे पाने के लिये ।

तक़दीर में उससे मिलना लिखा था.. उसका मिलना नहीं !
