Breakup Status
हर प्रेम कहानी हमेशा के लिए नहीं होती, लेकिन हर कहानी अपने पीछे यादें, सीख और हिम्मत छोड़ जाती है । ब्रेकअप दिल को दर्द जरूर देता है, लेकिन यही दर्द हमें खुद से प्यार करना, जीवन को नए नजरिए से देखना और आगे बढ़ना भी सिखाता है । इस संग्रह में आपको यूनिक ब्रेकअप स्टेटस, दिल को छू लेने वाले संदेश मिलेंगे, जो प्यार, जुदाई, तन्हाई और नई शुरुआत की भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करते हैं । अगर आपके दिल में अनकही भावनाएँ हैं, दर्द को बयां करने के लिए सही शब्द नहीं मिल रहे, या आप आगे बढ़ने की हिम्मत तलाश रहे हैं, तो यह संग्रह आपकी हर भावना को खूबसूरती से व्यक्त करने में आपकी मदद करेगा ।

मुझे मत सीखा मोहब्बत की बाते,
जिस किताबों से तुमने मोहब्बत सीखी है,
वो किताबें हमने लिखी है ।
जो तुम्हें खुशी में याद आए,
समझो तुम उससे मोहब्बत करते हो,
और जो तुम्हें गम में याद आए
तो समझो वो तुमसे मोहब्बत करता है ।

तुम धीरे-धीरे दूर हो रहे हो मुझसे,
हो सके तो पास आने का बहाना ढूँढो ।
मर जाएं तो बढ़ जाती है इंसान की कीमत,
जिंदा रहे तो जीने की सजा देती है दुनिया 💔

जिससे उम्मीद हो और वो ही दिल दुखा दे
तो पूरी दुनिया से ही भरोसा उठ जाता है ।
मुलाकात नहीं होती तो क्या हुआ,
प्यार तो फिर भी बेशुमार करते है तुमसे !!

बिन बात के ही रूठने की आदत है,
किसी अपने का साथ पाने की चाहत है,
आप खुश रहें,
मेरा क्या है मैं तो आइना हूँ,
मुझे तो टूटने की आदत है ।
दिल तो हर किसी के पास होता हैं,
लेकिन सब दिलवाले नहीं होते....

शौक नहीं है मुझे सरेआम
अपने जज़्बात लिखने का,
मगर क्या करू अब ज़रिया यही है,
तुमसे बात करने का 💔
कुछ सोचना चाहिए था उसे हर सितम से पहले,
हम सिर्फ दीवाने ही नहीं थे इन्सान भी थे ।

काँच का तोहफा ना देना कभी,
रूठ कर लोग तोड दिया करते हैं,
जो बहुत अच्छे हो उनसे प्यार मत करना,
अकसर अच्छे लोग ही दिल तोड दिया करते है ।
जिन्दगी में अक़्सर कुछ लोग ऐसे भी मिल जाते हैं,
जिनको बस चाहा जा सकता है पाया नहीं
क्योंकि वो किसी और कि क़िस्मत में होते हैं ।

शीशे में डूब कर पीते रहे उस जाम 🍻 को,
कोशिशे तो बहूत की मगर भूला न पाए एक नाम को ।
सबसे ज़्यादा गुस्सा ख़ुद पर तब आता है,
जब प्यार भी हम करे,
इंतज़ार भी हम करे,
जताए भी हम और रोए भी हम ।

किसी ने कहा था मोहब्बत फूल जैसी है,
कदम रुक गये आज जब फूलों को बाजार में बिकते देखा !
देख ले सूखी टहनियों की तरफ,
पूँछ मत इंतजार क्या चीज है ।

जिन्दगी में हमने कुछ चाहा ही नहीं,
जिसे चाहा उसे कभी पाया ही नहीं
और जिसे पाया उसे यूँ खो दिया की
जैसे जिन्दगी में कोई आया ही नहीं ।
सच्चे प्यार और अच्छे लोगों की उम्र बहुत छोटी होती है,
दिल में बस उनकी याद रह जाती है ।

खुश नसीब होते हैं बादल,
जो दूर रहकर भी ज़मीन पर बरसते हैं
और एक बदनसीब हम हैं,
जो एक ही दुनिया में रहकर भी मिलने को तरसते हैं !!
तुमसे प्यार कम नहीं हुआ मुझे...
बस मैंने तुम्हे अहसास दिलाना छोड़ दिया...
