Goodbye Breakup Status
मोहब्बत में सिर्फ साथ रहना ही सब कुछ नहीं होता, कभी-कभी अलग होना भी प्यार का ही एक रूप होता है । जब एक-दूसरे का साथ खुशियों के बजाय सिर्फ आंसू देने लगे, तो समझदारी इसी में है कि एक खूबसूरत मोड़ देकर कहानी को खत्म कर दिया जाए । यह मेरा आखिरी अलविदा है, तुम्हारी यादों और हमारे अधूरे ख्वाबों को ।

💔 जब वो चली गई,
तो सिर्फ वो नहीं गई,
मेरे अंदर की सारी उम्मीदें भी चली गईं ।
तुम्हारे बिना भी जीना सीख लिया हमने
कुछ अंदाज से ,
कुछ नजर अंदाज से ।

शुरुवात तो सबकी ही खुबसुरत होती है,
मसला तो अंत तक साथ निभाने का है..!
बिछड़ने की इतनी जल्दी थी उसे,
ख़ुद को छोड़ गया आधा मुझ में ।

अलविदा कह देंगे एक दिन दिसंबर की तरह हम भी,
फिर ढूंढते फिरोंगे हमें जनवरी की सुबह तक ।
जिनको साथ नहीं चलना होता है,
वो अक्सर रूठने का बहाना कर रास्ता बदल लेते है !

किस्मत भी अजीब खेल खेलती है,
जिसे दिल दिया वही दिल तोड़कर चला गया ।
हमने रिश्ते दिल से निभाए थे,
उसने हालात देखकर बदल लिए,
दर्द तब और गहरा हो गया,
जब अपने ही दूर निकल लिए ।

क्या लिखूँ... "ज़िंदगी" के बारे में...
वो लोग भी बिछड़ गए,
जो कभी "ज़िंदगी" हुआ करते थे ।

बेहतर है उन रिश्तों का टूट जाना,
जिन रिश्तों में आप टूट रहे हो !!

पता तो मुझे भी था कि लोग बदल जाते हैं,
पर मैंने तुम्हें उन लोगों में कभी गिना ही नहीं था !

कलेजा रह गया उस वक़्त फट कर,
कहा जब अलविदा उसने पलट कर !
" अलविदा "
हाँ मैं जा रहा हूँ,
तुमसे दूर, शायद, बहुत दूर,
नहीं, अब बातों-बातों में भी बात नही होगी,
हो हाथों में हाथ, नही अब वो मुलाकात नही होगी,
जितनी मेरी थी,
थी तुम्हारी भी उतनी ही, गलती,
लेकिन अब गलती से भी नई शुरुआत नही होगी ।

मुझे मालूम है तुम बहुत खुश हो इस जुदाई से,
अब बस ख्याल रखना तुमको हम जैसे नहीं मिलेगा ।
