खुश तो मुझे होना चाहिए कि वो मुझे मिले,
पर मेरे जन्म लेने की खुशी कोई और मनाए जा रहा था,
वो थे पापा..
मैं तो सिर्फ अपनी खुशियों में हँसता हूँ,
पर मेरी हँसी देख कर कोई अपने गम भुलाए जा रहा था,
वो थे पापा..
जब मम्मी डाँट रहीं थी
तो कोई चुपके से
हंसा रहा था,
वो थे पापा..
पेड़ तो अपना फल
खा नहीं सकते
इसलिए हमें देते हैं पर
कोई अपना पेट
खाली रखकर भी
मेरा पेट भरे जा रहा था,
वो थे पापा..
ये दुनिया
पैसों से चलती है पर
कोई सिर्फ मेरे लिए
पैसे कमाएं जा रहा था,
वो थे पापा..
घर में सब अपना प्यार दिखाते हैं पर
कोई बिना दिखाए भी
इतना प्यार किए जा रहा था,
वो थे पापा..