ना भगवान, ना ग्रह-नक्षत्र, ना भाग्य, ना रिश्तेदार, ना पड़ोसी, ना सरकार, जिम्मेदार आप स्वयं है, जानिये - कैसे ?

जीवन में दुःखों के लिए कौन जिम्मेदार है ?

1. आपका सरदर्द, फालतू विचार का परिणाम। 2. पेट दर्द, गलत खाने का परिणाम । 3. आपका कर्ज, जरूरत से ज्यादा खर्चे का परिणाम।

4. आपका दुर्बल/मोटा /बीमार शरीर, गलत जीवन शैली का परिणाम। 5. आपके कोर्ट केस, आप के अहंकार का परिणाम। 6. आपके फालतू विवाद, ज्यादा व्यर्थ बोलने का परिणाम ।

उक्त कारणों के अलावा सैकड़ों कारण है और बेवजह दोषारोपण दूसरों पर करते रहते हैं, इसमें ईश्वर दोषी नहीं है। अगर हम इन कष्टों के कारणों पर बारिकी से विचार करें तो पाएंगे कि कहीं न कहीं हमारी मूर्खताएं ही इनके पीछे है।