खुद की ताकत को पहचानो, तभी दुनिया तुम्हे पहँचानेगी ।
हमारे पास हमारी दिन भर की योजना होनी चाहिए क्यूँकि आपके सामने स्पष्ट काम होंगे तो उसे अच्छे से कर पाओगे, इससे हम बार बार किसी भी काम को दोहराने से बच जाएँगे, जब जो मन आया उसी समय उसे करने लग गए, तो इस स्थिति में एक भी काम ढंग से नहीं होता ।
जिसको यह पता चल जाए की जीवन में क्या करना है ? क्यों करना है? कैसे करना है ? तो उसको कोई क्या हिलाएगा ।
काम टालने की बजाए काम करने की सोचो, जब भी आपका मन कहे की इस काम को थोड़ी देर के लिए या कल के लिए टाल दो तो उसी समय आप अपने मन के आदेश के सामने खड़े हो जाओ और कहो, नही ये काम अभी ही होना चाहिए, आप तीन चार बार मन को ये बोलेंगे तो वो खुद डर जाएगा और आपकी बात मान कर काम में लग जाएगा । ऐसा करके ही आप अपने मन को जीत पाएँगे ।
एक मोबाइल में एक साथ 10 ऐप्लिकेशन खोलने से मोबाइल हैंग होने लगता है, कोई भी ऐप्लिकेशन ठीक से काम नहीं करता, स्पीड नहीं देता, वैसे ही हमारे दिमाग में दिन भर कितने सारे ऐप्लिकेशन खुले हुए होते हैं और किसी भी काम में हम लोग अपना 100 Percent नहीं दे पाते है, इसलिए जिस टाइम में जो जरूरी है वही काम करो, जो कर रहे हो केवल उसी पर ध्यान दीजिए ।
1 रूपये के सिक्के और 2 हजार के नोट को नीचे गिराने पर 1 रूपये का सिक्का ही शोर करेगा, 2 हजार के नोट से आवाज तक नहीं आएगी, उसी तरह जिस इंसान की वैल्यू ज्यादा होती है, वो शोर नहीं करता और कम वैल्यू वाले हमेशा बड़ बड़ करते रहते है, इसलिए आप कभी किसी से बहस मत कीजिए, अपनी वैल्यू कम मत कीजिए ।
हौसले जब मजबूत हो तो
पहाड़ी भी मिट्टी का ढेर लगती है..
जिंदगी के उसूल भी कबड्डी के खेल की तरह है, जैसे ही सफलता की लाईन को छूते है, लोग लग जाते है पीछे खीचने में ।
एक विदेशी ने एक भारतीय छात्र से पूछा कि, दुनिया में इतने खेल हैं फिर भी आप लोगों ने कबड्डी में ही क्यों नाम कमाया ? छात्र ने कहा कि कबड्डी में जब कोई अपनी मंजिल पर पंहुचना चाहता है तो सारे लोग उसकी टांग खींचते है, हमारे देश के लोग बस इसी में एक्सपर्ट हैं, इसलिये कबड्डी में हम चैंपियन हैं ।
मेरा यही अंदाज जमाने को खलता है,
इतनी ठोकरों के बाद भी ये सीधा कैसे चलता है ।
जिंदगी में कभी किसी बुरे दिन से सामना हो जाये तो, इतना हौसला जरूर रखना की दिन बुरा था जिंदगी नहीं ।
दूसरों की अपेक्षा आपको देर से सफलता मिल रही है तो उदास मत होइए क्योंकि छोटे घर जल्दी बनते हैं लेकिन महल बनने में समय लगता है ।
विपत्ति आने पर हताश मत होइये दूध फटने पर वही लोग उदास होते है, जिन्हें रसगुल्ले बनाने नहीं आते !!
कोहरे से एक अच्छी बात सीखने को मिलती है कि जब जीवन में रास्ता ना दिखाई दे रहा हो तो बहुत दूर तक देखने की कोशिश व्यर्थ है, एक एक कदम चलते चलो, रास्ता खुलता जाएगा…!
जहां आप कुछ नहीं कर सकते, वहां भी एक चीज जरूर कीजिए "कोशिश"
अगर नशा करना ही है तो मेहनत का करो, यकीन मानो बीमारी भी SUCCESS वाली ही आयेगी ।
एक धंधे, एक काम पर आश्रित ना रहें, अपने पैसों को अच्छी जगह इन्वेस्ट करें ताकि भविष्य में आपके पास इनकम आने के बहुत सारे सोर्स रहें, तभी आप अमीर बन पाएंगे ।
यदि आप अपने पैसे गिन सकते हैं, तो समझ लेना SUCCESS अभी दूर है और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है ।
कैसे हार जाऊं मैं, इन तकलीफों के आगे, मेरी तरक्की की आस में माँ कब से बैठी है ।
जो खुद को बदलता है, वो ही आगे बढ़ता है !!
कभी भी हार मत मानो, क्या पता आपकी अगली कोशिश ही, आपको कामयाबी की ओर ले जाए..
समस्या के बारे में सोचने से बहाने मिलते हैं, समाधान के बारे में सोचने पर रास्ते मिलते हैं ।
जब भी आप उदास हो या आपको अच्छा फील नहीं हो रहा हो, उस वक्त आप एक पेपर पर अपनी सारी प्रॉब्लम लिख लें और उसे कूड़ेदान में फेंक दें, इससे आपको अच्छा महसूस होगा ।
दुनिया की हर चीज़ ठोकर लगने से टूट जाती है, एक कामयाबी ही है जो ठोकर लगने के बाद आती है…!
कड़ी से कड़ी जोड़ते जाओ तो जंजीर बन जाती है, मेहनत पे मेहनत करते जाओ तो तक़दीर बन जाती है ।
छोटी सी ज़िंदगी है, कहीं इंतज़ार में ही ना निकल जाए, यही सोचते सोचते की कल से कुछ करूँगा, मैं आपसे बात कर रहा हूँ ।