Shayari

funny shayari in hindi

funny shayari एक प्रकार की कविता है जो हास्य का उपयोग करके पाठक का मनोरंजन करती है। फनी शायरी मूड को हल्का करने या किसी को हंसाने का एक शानदार तरीका हो सकती है। फनी शायरी का आनंद हर उम्र के लोग उठा सकते हैं। वे आपके दिन में कुछ हास्य जोड़ने का एक शानदार तरीका हैं। अगर आप किसी को हंसाने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो मजेदार शायरी एक बेहतरीन विकल्प है ।

funny shayari in hindi
जब इरादा कर ही लिया है
ऊँची उड़ान का,
तो किराया क्या देखना विमान ✈️ का ।
अगर मंजिल को पाना है तो हौसला साथ रखना,
अगर प्यार को पाना है तो ऐतबार साथ रखना,
और हमेशा मुस्कुराना है तो 
अपने दाँत साफ रखना ।
सब चिंता छोड़कर इस शेर का आनंद लिजिए

 हम तन्हा ही चले थे ज़िंदगी का दही जमाने,
रास्ते में बूंदियाँ मिलती गईं और ज़िंदगी का रायता बन गया ।
जीवन क्या है?
बचपन में होमवर्क,
जवानी में होमलोन
बुढ़ापे पे होम अलोन,
फिर घर बैठकर अनुलोम-विलोम ।
दिल की तमन्ना है कि तुझे पलकों पे बिठाऊँ..
पर तु 72 किलो की है
दिल को कैसे समझाऊं ।
funny shayari
ना दिल से लगाने के लिए,
ना ही घर मे सजाने के लिए,
बस आपकी एक तस्वीर चाहिए,
खेत से कौआ भगाने के लिए ।
अजब सी हालत हो गई है तेरे जाने के बाद,
अब तो मुझे भूख भी नहीं लगती खाना खाने के बाद,
मेरे पास दो ही समोसे थे जो मैंने खा लिए,
एक तेरे आने से पहले, एक तेरे जाने के बाद ।
दो बातें हमेशा याद रखना,
मुश्किल से घबराना नहीं, सर्दियों में नहाना नहीं ।
मेरा दिल भी ले गयी मेरा चैन भी ले गयी,
हद हो गयी तब जब मैंने देखा..
वो मेरा पाँच रूपये का पेन भी ले गयी ।
ये कलयुग हैं साहब,
यहाँ भीड़ को RUSH कहते हैं,
और जो भीड़ में पसंद आ जाए,
उसे CRUSH 🥰 कहते हैं..
funny shayari in hindi
चलती बातो मे जो शब्द को पकड़ ले उसे पत्नी कहतें है,
और उस शब्द का सहीं अर्थ समझाते समझाते पागल हो जाये,
उसे पति कहतें है !
आपके पास दिमाग है, चलता नहीं अलग बात है,
आप स्मार्ट हो, कोई मानता नहीं अलग बात है ।

काफी इज्जत है आपकी,
कोई करता नहीं अलग बात है,

आपकी बेइज्जती हो रही है,
फिर भी आप पढ़ रहे हो,
वाह क्या बात है ।
जली को आग कहते हैं..!
बुझी को राख कहते हैं..!
जिसका Missed call देखते ही इंसान घर आ जाये..!
उसे "बीवी की धाक" कहते हैं..!
दूध मांगोगे तो खीर देंगे,
और दूध का फट गया तो पनीर देंगे..
दोस्तो हम उन्हें मुड़ मुड़कर देखते रहे,
और वो हमें मुड़-मुड़ कर देखते रहे,
वो हमें हम उन्हें, वो हमें हम उन्हें,
क्योंकि परीक्षा में न उन्हें कुछ आता था न हमे ।
funny shayari
चूहे को लगी बिल्ली गोरी गोरी,
दोनों मिलने लगे चोरी चोरी,
चूहा बोला आओ खेलें आँख मिचोली,
बिल्ली चूहे को खा कर बोली,
 “Jaanu sorry !
I Hate Love Story”!
माना जल्दबाजी में शादी करके जीवन बिगाड़ लोगे,
सोच समझ कर करोगे तो कौन सा तीर मार लोगे ।
मैं और मेरी तन्हाई..
अक्सर ये बातें करते हैं,
तुम होती तो ऐसा होता..
तुम होती तो वैसा होता..
और अगर तुम न होती तो..
अपने पास भी पैसा होता ।
जब जब घिरे बादल तेरी याद आई,
जब झूम के बरसा बादल तेरी याद आई,
और जब-जब मैं भीगा तेरी याद आई,
अब रहा नहीं जाता छतरी लौटा दे भाई !
आँखों में आँसू चेहरे पर हँसी है,
साँसों में आहें दिल में बेबसी है,
पहले क्यों नहीं बताया यार कि,
दरवाज़े में ऊँगली फँसी है ।

2 thoughts on “funny shayari in hindi

  • Howdy would you mind letting me know which hosting company you’re using? I’ve loaded your blog in 3 completely different internet browsers and I must say this blog loads a lot faster then most. Can you suggest a good web hosting provider at a fair price? Thanks a lot, I appreciate it!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Happy New Year Merry Christmas Happy Friendship Day Thank you for everything you’ve done for me, Dad Always remember these things if you want to be happy