Jokes

funny jokes on marriage

funny jokes on marriage

शादी पर मजेदार चुटकुले विवाहित जीवन की खुशियों, चुनौतियों और विशेषताओं के इर्द-गिर्द हास्यपूर्ण टिप्पणियों और हास्यपूर्ण राहत प्रदान करने के लिए है। ये चुटकुले अक्सर पति-पत्नी की विचित्रताओं, रिश्तों की गतिशीलता, और रोज़मर्रा की स्थितियों को उजागर करते हैं जो जोड़े खुद को पाते हैं। वे शादी की वास्तविकताओं का मज़ाक उड़ाते हुए हँसी और मनोरंजन लाने का लक्ष्य रखते हैं।

funny jokes on marriage
इतनी शादियां हो रही हैं
इस सीजन में..
मुझे डर लग रहा है कि मेरे लिए
कोई लड़की बचेगी भी या नहीं ।

मर्द शादी के बाद भी विद्यार्थी ही रहता है..
बीवी को लगता है माँ सिखा रही है..
और माँ को लगता है बीवी सिखा रही है..

भगवान हर एक के घर जाकर उसे प्रेम नहीं दे सकता 
इसीलिए उसने मां बनाई,
इसी तरह हर एक के घर जाकर उसे सजा नहीं दे सकता 
इसलिए भगवान ने पत्नी बनाई

कालू- यार, शादी मे जाना हैं, 
कैसा "कोट" पहन के जाऊँ कि सब मुझे ही देखे !
पप्पू: पेटी'कोट' पहन के चला जा पक्का सब तुझे ही देखेंगे !

एक बाबा ने आवाज लगाई
"बहन रोटी दे दो, बाबा भूखा है" 
अंदर से आवाज आई "तेरी बहन मायके गयी है, 
आज तेरा जीजा भी भूखा हैं"

ज़िन्दगी के शुरुआत “S” से होती है:
S से सूरज, सुबह, शाम, समय,
उसके बाद: S से सगाई, शादी, 
फिर सांस, ससुर, साला, साली, 
और फिर सत्यानाश !
😂😂😂😂😂

पूरी बारात में.. 
एक बैंड मास्टर ही होता है ..
जो दूल्हे को हिम्मत देता है,
ये देश है वीर जवानो का..
गाना बजाकर
बाकि सब तो बर्बादी का मजा लेने आते हैं ।
marriage jokes
शादी में जिस लड़की के पास दुल्हन का पर्स रहता है ना
वो भी अपने आप को वित्तमंत्री से कम नही समझती ।

जो लड़के 36 आएंगी 36 जायेगी वाला स्टेटस लगाते थे
उन्हीं की माँ ज्योतिष से पूछ रही है 
36 का हो गया है इसकी शादी कब होंगी

ससुराल पक्ष की Friend Request accept करना मतलब..
Free मे CCTV कैमरा लगवाना

मेरी तो आँख भर आई जब एक लड़की बोली
तेरी आँख में ना आण दूँ एक भी आँसू 
बस तेरी माँ ने बना दें मेरी सासु

आजकल शादी मे खाना
खाते वक्त जब दुसरी-तिसरी बार गुलाब जामून मांगो
तो ऐसे देखता है
जैसे उसकी बेटी ही माँगी हो ।

कल एक शादी में गया..
एक ने पूछा किसकी तरफ से हो, 
मैंने कहा निर्दलीय हूँ
भगा दिया ।
शादी में जूते👞 चुराने वाली लडकियों 
अब दुल्हे का मोबाईल📱 चुराया करो,
मुँह मांगे पैसे मिलेंगे सोच बदलो, 
फिर मत बोलना बताया नहीं ..

मुझे पसंद नहीं है शादी से पहले 
लड़की देखने का कायदा
जब कुएं में कूदना ही है 
तो गहराई नापने से क्या फायदा

भागकर 👫 शादी तो हम भी कर ले
लेकिन फिर हमें 12 बीघा जमीन से
हाथ धोना पड़ेगा

भक्तः भगवान मैं पापी हूँ!
मुझे दर्द दो,
दुख दो, मुझे बर्बाद कर दो,
परेशानी दो, मेरे पीछे भूत लगा दो!
 भगवानः अबे एक लाइन में
बोल ना की बीवी चाहिए !

"अजी सुनती हो" कहने की प्रैक्टिस कर रहा हूं
"जी अभी आई" कहने वाली ईश्वर खुद ही दे देगा

शहर की लड़की की शादी गाँव में हो गई।
लड़की की सास ने उसे भैंस को घास डालने को बोला।
भैंस के मुँह मे झाग देख कर लड़की वापस आ गई।
सास बोली: क्या हुआ बहू?
लड़की बोली:
भैंस अभी कोलगेट कर रही है, माँ जी ।

मंगलसूत्र खींचने वाले को 1 साल की कैद और..
मंगलसूत्र पहनाने वाले को उम्रकैद 
घोर अन्याय !!
कुआंरा बंदा तो शादी के नाम से
ही बहुत ख़ुश हो जाता है।
लेकिन शादी शुदा बंदा शादी को याद
करके दुखी हो जाता है । 

एक दो लडकीया थी जो मेरे पोस्ट पर 
कॉमेंट किया करती थीं..
शायद उन्हें भी कोई
ले गया शादी करके !

बच्चा जब पैदा होता है तो माँ उसके सर पे हाथ फेरती है
तो बाल बढना चालू होते हैं 
और शादी के बाद बीबी सर पे हाथ फेरती है
तो बाल उड़ना चालू हो जाते हैं 
प्रभु तेरी माया कोई समझ नहीं पाया

एक आदमी की 
टी-शर्ट पर बहुत खूबसूरत लाइन लिखी हुई थी 
Please Do Not Disturb 
I Am Married
I Am Already Disturb
😂

बाबू- साहब, आप ऑफिस में शादीशुदा आदमियों को ही क्यों रखते हो?
साहब- क्योंकि उन्हें बेइज़्ज़ती सहने की आदत होती है 
और घर जाने की जल्दी भी नहीं होती ।

One thought on “funny jokes on marriage

  • Great post. I was checking continuously this blog and I’m impressed! Very useful information specifically the last part 🙂 I care for such information much. I was seeking this certain info for a long time. Thank you and good luck.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Happy New Year Merry Christmas Happy Friendship Day Thank you for everything you’ve done for me, Dad Always remember these things if you want to be happy